Welcome to Manav Sewa Sangam
मानव सेवा संघ की स्थापना 15 अगस्त 1988 को की गई। इसका मुख्य कारण यह था कि टोहाना में स्वास्थ्य सेवाओं की भारी कमी थी। सरकारी अस्पताल में किसी न किसी प्रकार की कमी हमेशा बनी रहती थी। प्रयास यह था कि इन कमियों को दूर किया जाए। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य सेवा के पुनीत कार्य से जुड़ाव हुआ। इस अभियान को जैन संतों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
मानव सेवा संघ लैब की स्थापना
सरकारी अस्पताल, टोहाना में हमेशा रक्त की कमी और अन्य टेस्टों को लेकर समस्याएँ सामने आती रहती थीं। वर्ष 1988 में पुराने एस.डी.एम. कोर्ट रोड पर लैब की स्थापना की गई, जिसमें रक्तदान अभियान को भी बढ़ावा दिया गया। इस दौरान लगभग 25 हजार यूनिट रक्तदान के माध्यम से सेवा में दिया गया।


मानव सेवा संघ अस्पताल की नींव
वर्ष 1998 में जब मानव सेवा संघ के साथियों का हौसला सामाजिक कार्य करते हुए बढ़ा और जनता का सहयोग मिलने लगा, तब यह विचार बना कि क्यों न संस्था का अपना अस्पताल हो, जहाँ सभी सुविधाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध हों।
सपना हुआ साकार – दिल्ली के मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला
इसके बाद मानव सेवा संघ अस्पताल का सपना साकार होने लगा। दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा अस्पताल की नींव रखने के लिए टोहाना आए। टोहाना के कुछ लोगों, जो दिल्ली चले गए थे, का भी इसमें बड़ा सहयोग रहा। वर्ष 2001 में विधिवत शुभारंभ
मानव सेवा संघ अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विधिवत शुभारंभ वर्ष 2001 में महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञ से हुआ। मानव सेवा संघ के निस्वार्थ भाव के चलते टोहाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने यहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं को काफ़ी पसंद किया।
आज यहाँ एक ही छत के नीचे हरियाणा व पंजाब दोनों राज्यों के ज़रूरतमंद लोगों को अनेक प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
लगभग 100 बेड के इस अस्पताल में बिना लाभ-हानि के सभी आधुनिक सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। यहाँ MD Medicine, MD Pathologist, हड्डी रोग, जनरल सर्जन, दंत रोग, चर्म रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, डायटीशियन आदि चिकित्सकों की सेवाएँ उपलब्ध हैं।
अनुमानित रिकॉर्ड के अनुसार यहाँ प्रतिवर्ष लगभग एक लाख रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है।
मानव सेवा संघ दिव्यांग केंद्र की स्थापना
मानव सेवा संघ द्वारा दिव्यांग बच्चों की मदद, उनके विकास तथा समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के उद्देश्य से टोहाना के गांधी गेट के नज़दीक दिव्यांग केंद्र की स्थापना की गई। यह टोहाना का पहला दिव्यांग केंद्र है, जिसने दिव्यांग बच्चों की ओर समाज का ध्यान आकर्षित किया।
यहाँ विशेष स्टाफ द्वारा बच्चों की देखभाल की जाती है। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा एक्सरसाइज़, स्मार्ट क्लास, योग, नृत्य आदि करवाए जाते हैं तथा बच्चों को उनकी दैनिक आवश्यकताओं के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

रक्तदान केंद्र की स्थापना एवं थैलेसीमिया बच्चों के लिए निःशुल्क रक्त
मानव सेवा संघ को जब रक्तदान केंद्र की मंज़ूरी मिली, तभी यह संकल्प लिया गया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रतिमाह 60 से 70 यूनिट रक्त निःशुल्क दिया जा रहा है।
हरियाणा और पंजाब से ज़रूरतमंद बच्चे पिछले चार वर्षों से लगातार यहाँ आ रहे हैं। यहाँ 110 नंबर कमरा थैलेसीमिया बच्चों के लिए निःशुल्क सेवा हेतु समर्पित है।
वर्तमान में रक्त की थैली मात्र 1050 रुपये प्रति यूनिट में उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक यहाँ से 35 हजार से अधिक यूनिट रक्त देकर ज़रूरतमंदों को नया जीवन प्रदान किया गया है।
सामाजिक आपदाओं में सहायता
मानव सेवा संघ ने स्वयं को केवल स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित नहीं रखा, बल्कि सामाजिक उत्थान और आपदा राहत कार्यों से भी जोड़े रखा।
- गुजरात भूकंप के समय दो एम्बुलेंस, तीन राहत सामग्री से भरे वाहन और 35 सदस्यों की टीम भेजी गई।
- ओडिशा बाढ़ के दौरान 15 हजार किलोग्राम राशन सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामान भेजा गया।
- हरियाणा के डबवाली अग्निकांड में स्वास्थ्य सेवाओं सहित पूरी टीम कैंप लगाकर तैनात रही।
- कोरोना महामारी के समय अस्पताल को प्रशासन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित किया गया।
इसके अतिरिक्त टोहाना के सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी की टंकियाँ लगाई गईं। गौवंश के लिए श्रीकृष्ण गौशाला में नलकूप का निर्माण करवाया गया।
मानव सेवा संघ सिलाई केंद्र
मानव सेवा संघ द्वारा स्थापित सिलाई केंद्र में तीन हजार से अधिक महिलाओं को सिलाई सिखाकर तथा ज़रूरतमंदों को सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाया गया।
मानव सेवा संघ एम्बुलेंस सेवा
संघ द्वारा संचालित एम्बुलेंस सेवा बिना लाभ-हानि के लगातार चलाई जा रही है।
अन्य प्रमुख सेवाएँ
टोहाना गोलीकांड के 28 शहीदों तथा धारौदी रेलवे कांड के 5 शहीदों के परिजनों को आर्थिक सहायता।
बाढ़ के समय हज़ारों लोगों को भोजन सामग्री वितरित।100 से अधिक दिव्यांग व्यक्तियों को स्लिपर, बूट, बैसाखी व कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
नियमित निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर, रक्तदान, नेत्र, दंत व अन्य मेडिकल कैंप।
पिछले 20 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन।
गुमशुदा व्यक्तियों को परिवार से मिलवाना, बेसहारा बुज़ुर्गों को आश्रय दिलाना।
लावारिस शवों का अंतिम संस्कार।
तीन बार सामूहिक विवाह आयोजन कर 35 से अधिक गरीब कन्याओं का विवाह।
प्रधानमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग।
सर्दियों में हज़ारों लोगों को रजाइयाँ और कंबल वितरण।
नशा मुक्ति शिविरों के माध्यम से 150 व्यक्तियों ने नशा त्यागा।
Address
Manav Sewa Sangam Hospital, PWC4+36H, Sangam Marg, Ram Nagar, Model Town, Tohana, Haryana 125120
Get in Touch
Meet Us
Manav Sewa Sangam Hospital, PWC4+36H, Sangam Marg, Ram Nagar, Model Town, Tohana, Haryana 125120
Call Us
0169 2231631, 9017231631
Email Us
manavsewasangam.in